वेद शब्द संस्कृत भाषा के चार "विद्" और एक "विद्लृ" धातुओं
से बना है। जिनका अर्थ हैं- विद सत्तायाम् - (सत्तार्थ)
होना; विद विचारे - विचार करना; विद ज्ञाने - ज्ञान करना,
जानना; विद चेतनाख्याननिवासेषु - प्रेरणा देना, खोलकर
बताना तथा जीवन का आधार होना; विद्लृ लाभे - प्राप्त
करना इत्यादि। इन सब का संयोग से पदार्थ बनेगा - परमाणु से
लेकर परमात्मा तक सब सत्ताओं का विचारपूर्वक




